रिकांगपिओ (किन्नौर)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग किन्नौर ने रिकांगपिओ में एक दिवसीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 पर जागरूकता शिविर लगाया। परियोजना अधिकारी घनश्याम दास शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने उपेक्षित वर्गों के लिए भारतीय संविधान में अंकित एससी, एसअी के अधिनियमों के बारे में जानकारी प्रदान की। जिला प्रशासन से वंचित वर्गों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। अधिवक्ता प्रेमलता नेगी ने घरेलू हिंसा अधिनियम पर प्रकाश डाला। जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा ने बैठक का संचालन किया और विभाग की विभिन्न गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। बैठक में पुलिस उप अधीक्षक उमेश्वर राणा, जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोटिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।