रोहड़ू। एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी ने पंचायतों में वन अधिकार अधिनियम (एफआरए)-2006 के अंतर्गत ग्राम सभाओं के आयोजन के आदेश जारी किए हैं। एसडीएम ने बताया कि उपमंडल जुब्बल के अंतर्गत कार्यरत समस्त पटवारी, कानूनगो और नायब तहसीलदारों को वीरवार को पंचायतों में ग्रामसभा के दौरान उपस्थिति रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामसभाओं में ग्रामीणों को एफआरए के बारे में जानकारी दी जाएगी। वीरवार को पंचायत नंदपुर में नायब तहसीलदार सरस्वतीनगर दिनेश शर्मा, थाना पंचायत में पटवारी रितेश मेहता, और रांवी पंचायत में पटवारी कपिल शर्मा मौजूद रहेंगे। कठासू पंचायत में गिरदावर कानूनगो जुब्बल प्रकाश जोशी, पंदराणु पंचायत में पटवारी अनिल कुमार और झालटा पंचायत में पटवारी नवीन चौहान मौजूद रहेंगे। इसके अलावा गिलटाड़ी पंचायत में गिरदावर कानूनगो सरस्वतीनगर अरविंद चौहान, नकराड़ी में पटवारी प्रकाश चंद, पराली में पटवारी हैप्पी, बरथाटा में पटवारी नवीन रपटा, झगटान में पटवारी अरुण शर्मा और शिली पंचायत में पटवारी कमलेश को नियुक्त किया गया है।