नेरवा (रोहड़ू)। द प्लैनेट एजुकेशन सोसायटी पांवटा साहिब ने राजकीय महाविद्यालय नेरवा में सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप का आयोजन किया। वर्कशॉप में विद्यार्थियों को उद्यमिता, वित्तीय सहयोग योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा ने की। इस अवसर पर द प्लैनेट एजुकेशन सोसायटी के प्रोजेक्ट इंचार्ज शिशुपाल चौहान समेत कॉलेज के सभी टीचिंग, नॉन-टीचिंग स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।