फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को जैविक कचरे से खाद बनाने के लाभ की दी जानकारी

विज्ञापन
ठियोग कॉलेज में आयोजित ​शिविर में मौजूद छात्र और छात्राएं। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
ठियोग कॉलेज में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)।
राजकीय महाविद्यालय ठियोग में बुधवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जागरूकता और अभिमुखीकरण सत्र का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ईको क्लब, एनएसएस और एनसीसी इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद ठियोग के विशेषज्ञ दल ने विद्यार्थियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यान और संवादात्मक सत्र के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व, पर्यावरणीय सततता, कचरे के स्रोत स्तर पर पृथक्करण, घरेलू कम्पोस्टिंग की सरल तकनीकों और जैविक कचरे से खाद बनाने के लाभों के बारे में जानकारी दी। सेनेटरी अपशिष्ट, अन्य विशेष श्रेणी के अपशिष्ट के सुरक्षित और वैज्ञानिक निस्तारण की प्रक्रिया बारे जानकारी साझा की। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से विभिन्न प्रश्न पूछे और समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित उपायों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के 123 विद्यार्थियों, जिनमें ईको क्लब के सदस्य, एनएसएस स्वयंसेवक और एनसीसी कैडेट शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें