फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निर्माण कार्य से पहले बिजली बोर्ड को दें सूचना, हादसों का बना रहता है खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा बाईपास पर लाइन क्षतिग्रस्त होने से पूरे क्षेत्र की बिजली करनी पड़ी थी बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)।
विद्युत उपमंडल नेरवा के कनिष्ठ अभियंता अनिल खिमटा ने क्षेत्रवासियों और ठेकेदारों से निर्माण और खोदाई कार्यों के दौरान बिजली की लाइनों को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व सूचना के किए जा रहे निर्माण कार्यों से बिजली की मुख्य लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित होने के साथ जानमाल का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में नेरवा बाईपास पर निर्माण कार्य के दौरान बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे नेरवा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई बार लाइन टूटने के बाद विभाग को सूचना मिलती है, जबकि कुछ मामलों में करंट लगने की आशंका भी पैदा हो जाती है। अनिल खिमटा ने कहा कि विद्युत उपमंडल के अंतर्गत किसी भी स्थान पर निजी या सरकारी निर्माण कार्य शुरू करने से पहले संबंधित व्यक्ति और ठेकेदार विद्युत विभाग को सूचित करें। समय रहते जानकारी मिलने पर विभागीय कर्मचारी मौके का निरीक्षण कर लाइनों को सुरक्षित करने या आवश्यकतानुसार स्थानांतरित करने की व्यवस्था कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की, ताकि दुर्घटनाओं से बचाव और विद्युत आपूर्ति सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें