फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्राओं को रोजगार के अवसरों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में सोमवार को बालिका डिजिटल सशक्तीकरण कार्यक्रम और बालिका नेतृत्व विकास काबिल बनो मिशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समन्वय महाविद्यालय के कॅरिअर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की संयोजिका डॉ. शिवाली ठाकुर ने किया। महाविद्यालय के कॅरिअर गाइडेंस, प्लेसमेंट सेल और ज्ञान ज्योति स्टडी शिक्षा समिति फाउंडेशन रामपुर के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को रोजगार के नए अवसरों और आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। डॉ. शिवाली ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम के तहत छात्राओं को 30 दिवसीय कार्यस्थल प्रशिक्षण और वास्तविक कार्य अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रतिभागियों के लिए साक्षात्कार की व्यवस्था की जाएगी, जिससे उन्हें रोजगार की संभावनाओं से जुड़ने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें