फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 60 युवा सीख रहे उद्यमिता के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री दक्षिणा और कुशल संपन्नता हितग्राही योजना के बताए लाभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। विकास खंड निरमंड के गोल्डन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बागीपुल में प्रधानमंत्री दक्षिणा और कुशल संपन्नता हितग्राही योजना के अंतर्गत 120 लोगों को 15 दिन का निशुल्क उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) कोर्स करवाया जाएगा। इनमें से 60 युवाओं का चयन कर लिया गया है। प्रशिक्षण के बाद 1500 रुपये स्कॉलरशिप दी जाएगी। यह प्रशिक्षण सामाजिक न्याय और अधिकारिता के माध्यम से सभी राज्यों के अलग-अलग जिलों में करवाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य युवाओं को एक सफल उद्यमी और व्यवसायी बनाना है ताकि वे अपना व्यवसाय स्थापित कर अन्य को रोजगार उपलब्ध करवा सकें। सरकारी विभागों के पदाधिकारी इन युवाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में प्रशिक्षण देंगे। इस मौके पर पीएनबी बागीपुल, कृषि विभाग निरमंड, हिमकॉन शिमला, ज्योति, संजीव कुमार, पवन, रूपा, तान्या, तनीषा, विशाल बंसल, ओम प्रकाश, रीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें