रिकांगपिओ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा। स्रोत
रिकांगपिओ में धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
समारोह के आयोजन को लेकर उपायुक्त ने विभागाधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सभी विभागों से बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों से आयोजन स्थल, मार्च पास्ट, विभिन्न स्कूलों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति, लघु नाटिका और पारंपरिक किन्नौरी लोकनृत्य दल की प्रस्तुतियों पर चर्चा की। उन्होंने भव्य आयोजन के संदर्भ में सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने आदेशक नागरिक सुरक्षा प्रथम वाहिनी किन्नौर, प्रदेश पुलिस बल एवं भारत तिब्बत पुलिस दल के अधिकारियों से बेहतर समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया। सहायक आयुक्त विपिन कुमार ने बैठक का संचालन किया और उपस्थित अधिकारियों को स्वतंत्रता समारोह के संदर्भ में विभिन्न दिशा-निर्देश दिए। बैठक में परियोजना अधिकारी आईटीडीपी घनश्याम कुमार, आदेशक नागरिक सुरक्षा प्रथम वाहिनी किन्नौर सुरेश चौहान, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा कुलदीप सिंह डोगरा, सहायक वन संरक्षण अधिकारी करण कपूर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा, उप निदेशक उद्यान डॉ. शमशेर सिंह डेहरु सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।