निरमंड (कुल्लू)।
निरमंड उपमंडल में स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और पंचायतों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एसडीएम निरमंड जगदीप सिंह राठौर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेते हुए क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। स्थानीय प्रशासन की ओर से भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। पंचायत स्तर पर भी ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में भाग लिया।