फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामुपर में आज से कूड़ा एकत्रितकरण के बढ़े हुए शुल्क होंगे लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों से 80 रुपये, व्यापारिक संस्थानों से 300 से 1,000 रुपये तक शुल्क तय
विज्ञापन

नगर परिषद ने डोर-टू-डोर कूडा एकत्रीकरण शुल्क संशोधन किया
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर में बुधवार से डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण के बढ़े हुए शुल्क लागू हो जाएंगे। नई दरों के अनुसार घरों से कूड़ा एकत्रिकरण का 80 रुपये मासिक शुल्क लिया जाएगा। अभी तक घरों से कूड़ा एकत्रित करने का शुल्क 50 रुपये प्रतिमाह लिया जाता है, जिसे अब बढ़ाकर 80 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा हार्डवेयर, क्लॉथ वाशिंग, टेलर शॉप, हेयर सलून, केमिकल, कोलुह और चाउमिन की दुकानों से 500 रुपये प्रतिमाह शुल्क लिया जाएगा। पांच कमरे वाले होटलों से 300 रुपये, 6 से 10 कमरे वाले होटलों से 500 रुपये और 11 से 15 कमरे वाले होटलों से 1,000 रुपये शुल्क प्रतिमाह लिया जाएगा। फर्नीचर की दुकान से 1,000 रुपये, कांच की दुकान से 350 रुपये शुल्क प्रतिमाह लिया जाएगा। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि कूड़ा शुल्क में संशोधन किया गया है। 1 अप्रैल से कूड़ा शुल्क लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी गिला और सूखा कचरा अलग अलग दें। रास्तों और नालियों में कचरा न फेंके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें