फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में आधी दुकानें भी नहीं सजीं, कारोबार की रफ्तार धीमी

विज्ञापन
व्यापारियों के न आने से एनएच पांच पर लवी मेले के लिए नहीं सज पाई दुकानें। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा के चलते समय पर रामपुर नहीं पहुंच पाए व्यापारी
विज्ञापन


मेला मैदान में 50 प्रतिशत दुकानें ही सज पाईं, एनएच-5 पर कारोबार शुरू होने का इंतजार

15 से 20 नवंबर तक पूरी तरह सज पाएगा व्यापारिक मेला, प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ होने के बावजूद इस वर्ष भी व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह रफ्तार नहीं पकड़ पाई हैं। मेले के पहले दिन मेला मैदान में 50 प्रतिशत दुकानें ही सज पाई हैं, जबकि एनएच-पांच के किनारे अभी तक कारोबार शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में मेले में पहुंच रहे लोगों को पूरी तरह सजे व्यापारिक बाजार का नजारा देखने के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का भले ही शुभारंभ हो गया है, लेकिन व्यापार गतिविधियों के लिए लोगों को अभी भी इंतजार करना पड़ेगा। मेले के पहले दिन केवल किन्नौरी मार्केट में ही व्यापार शुरू हो पाया है। इसके अलावा मेला मैदान में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां ही सज पाई हैं। मेला मैदान में 50 प्रतिशत से अधिक जगह अभी भी खाली पड़ी है। इसका मुख्य कारण कुल्लू दशहरा मेले में देरी तक सजने वाला व्यापार है। कुल्लू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दशहरा मेले के चलते कई व्यापारी निर्धारित समय पर रामपुर नहीं पहुंच पाए। इस कारण दुकानों को सजाने और कारोबार शुरू करने में देरी हो रही है। कुल्लू दशहरा में व्यस्त रहने के बाद कारोबारियों को अपना सामान समेटकर रामपुर पहुंचने और दुकानें तैयार करने में अतिरिक्त समय लग रहा है। इसका असर लवी मेले की शुरुआती व्यापारिक गतिविधियों पर भी देखने को मिल रहा है। कारोबारियों को 22 नवंबर तक दुकानें सजाने और कारोबार शुरू करने का समय दिया गया है। वहीं, मेला मैदान और एनएच-5 के किनारे प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया भी जारी है। प्लॉट आवंटन कमेटी व्यापारियों को दुकानें लगाने के लिए स्थान आवंटित कर रही है। अनुमान है कि 15 से 20 नवंबर के बीच मेले का व्यापारिक बाजार पूरी तरह सज पाएगा। इसके बाद ही मेले में कारोबार पूरी तरह रफ्तार पकड़ सकेगा। फिलहाल, मेले में खरीदारी और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलने के लिए लोगों और व्यापारियों को कुछ दिन इंतजार करना होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि लवी मेले को पूरी तरह से सजने में 15 से 20 नवंबर तक का समय लग जाएगा। इसके बाद ही मेले में रौनक लग पाएगी।

व्यापारियों के न आने से एनएच पांच पर लवी मेले के लिए नहीं सज पाई दुकानें। संवाद

व्यापारियों के न आने से एनएच पांच पर लवी मेले के लिए नहीं सज पाई दुकानें। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें