फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
एथलेटिक्स और बैडमिंटन में विभिन्न परियोजनाओं के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
एसजेवीएन के तत्वावधान में सोमवार को रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट 2026-27 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में एसजेवीएन की परियोजनाओं की टीमें एथलेटिक्स और बैडमिंटन की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ एनजेएचपीएस के परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ कर्मचारियों में टीम भावना और आपसी सहयोग को भी मजबूत करते हैं। इस दौरान रामपुर एचपीएस के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। शुभारंभ के बाद पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ से एथलेटिक्स स्पर्धाओं की शुरुआत हुई, जबकि बैडमिंटन का पहला मुकाबला कॉर्पोरेट मुख्यालय और लूहरी परियोजना की टीमों के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स मीट में पुरुष एवं महिला वर्ग की 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और चक्का फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाएं होंगी। वहीं, बैडमिंटन में एकल, युगल, टीम और मिश्रित युगल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में खेल भावना, आपसी सहयोग और सौहार्द बढ़ाने के साथ विभिन्न परियोजनाओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें