आनी/दलाश। कुमारसैन के एसडीएम मुकेश शर्मा और आनी के एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने सोमवार को कुसुंबा माता खेगसू में पंच वाटिका का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पीपल, बट, आंवला, बेलपत्री और अशोक के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में मंदिर न्यास के पदाधिकारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, आरओ अरुण शर्मा, प्रधान दलाश पंचायत सत्येंद्र शर्मा, कारदार अमरीश शर्मा, मोहर सिंह चौहान, मंदिर न्यास प्रधान जीत गाहरी और पुरोहितों समेत श्रद्धालु मौजूद रहे।