फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महाबोधि मंदिर परिसर में अतिथि सभा भवन का लोकार्पण

विज्ञापन
रिकांगपिओ में मंत्री जगत सिंह नेगी किन्नौर महाबौधि परिसर के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण करते हुए।
विज्ञापन
जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने रिकांगपिओ में स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने बुधवार को महाबोधि मंदिर परिसर रिकांगपिओ में 64 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिथि सभा भवन और 23 लाख रुपये की लागत से निर्मित किन्नौर महाबोधि परिसर के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया। उनके साथ परम पूज्यनीय 9वें छोइगोन रिन्पोछे तेनजि छोएकी ज्ञाछो भी मौजूद रहे। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार बौद्ध संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में बौद्ध धर्म मानसिक तनाव दूर करने में अहम भूमिका निभाता है। युवा पीढ़ी को अपनी जनजातीय संस्कृति से प्रेरणा लेनी चाहिए और उस पर गर्व महसूस करना चाहिए। इससे पूर्व परम पूज्यनीय 9वें छोइगोन रिन्पोछे तेनजि छोएकी ज्ञाछो ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और मंत्री के सहयोग की सराहना की। उन्होंने बौद्ध मंदिर की गतिविधियों से उन्हें अवगत करवाया। इसके बाद मंत्री जगत सिंह ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रिकांगपिओ में जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ शिक्षा में गुणवत्ता को बेहतर करने के उद्देश्य से आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता की। जनजातीय विकास मंत्री ने मौजूद प्रधानाचार्यों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान नई शिक्षा नीति 2020 पर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला किन्नौर में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाया गया है और शिक्षकों के रिक्त पदों को भरा गया है, ताकि घर द्वार पर छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल सके। उपनिदेशक उच्च शिक्षा कुलदीप सिंह नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और शिक्षा विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता, जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, पंचायत समिति अध्यक्षा ललिता पंचारस, किन्नौर महिला कांग्रेस अध्यक्षा सरोज नेगी, कैबिनेट मंत्री की धर्मपत्नी सुशीला नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निचार बीर सिंह नेगी, खंड विकास अधिकारी प्यारे लाल सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

रिकांगपिओ में मंत्री जगत सिंह नेगी किन्नौर महाबौधि परिसर के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण करते हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें