फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कबड्डी प्रतियोगिता में घड़याच ने घनागुघाट स्कूल को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

Mon, 07 Aug 2023 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
अर्की के धुंधन में आयाेजित ब्लॉक स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
अर्की(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में आयोजित अंडर-14 खंड स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो और वॉलीबाल के मुकाबले हुए। सोमवार को हुए घड़याच स्कूल और घनागुघाट में कबड्डी का मुकाबला हुआ है। जिसमें घड़याच स्कूल ने घनागुघाट को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं बैडमिंटन में राजकीय उच्च विद्यालय जोबड़ी ने घनागुघाट को हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके अलावा खो-खो में बड़ोग स्कूल ने सरयांज स्कूल को और हनुमान बड़ोग ने घड़याच को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसी कड़ी में वॉलीबाल मे बुघार ने नवगांव को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

प्रेस सचिव अखिलेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को फाइनल मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में धुंधन शिक्षा खंड के 20 स्कूलों से 270 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के समापन समारोह में सीपीएस संजय अवस्थी मुख्य अतिथि होंगे। इन प्रतियोगिताओं में विजेता टीमें जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। यह प्रतियोगिता 20 अगस्त को अर्की और डुमैहर में आयोजित होगी। यहां से चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी, मेहर चंद, अजय त्यागी, पुष्पेंद्र शर्मा, किशोर शर्मा समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे।

अर्की के धुंधन में आयाेजित ब्लॉक स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें