क्रिकेट प्रतियोगिता: आनी में पूर्वाह्न 11:00 बजे पंचायत स्तरीय रॉयल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा।
समीक्षा बैठक: एसडीएम कार्यालय रोहड़ू में पूर्वाह्न 11:00 बजे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक होगी। अध्यक्षता मोहन लाल ब्राक्टा करेंगे।
किसान सभा की बैठक: शमाथला में पूर्वाह्न 11:00 बजे किसान सभा की बैठक होगी।
जागरूकता शिविर: पांडाधार में पूर्वाह्न 11:00 बजे कुष्ठरोग जागरूकता शिविर लगेगा। महिलाओं को कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी जाएगी।