प्रशिक्षण शिविर : निरमंड में सुबह 10:30 बजे वन अधिकार अधिनियम-2006 को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगेगा।
बैठक : वन अधिकार अधिनियम को लेकर पूर्वाह्न 11:00 चौपाल के एसडीएम कार्यालय में बैठक होगी। एसडीएम हेमचंद वर्मा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
समस्याओं पर चर्चा : रामपुर के एसडीएम कार्यालय में पूर्वाह्न 11:30 बजे बैठक होगी। बैठक में कूट परियोजना के प्रभावितों की समस्याओं पर चर्चा होगी।
शहीदी दिवस : रिकांगपिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय में पूर्वाह्न 11:00 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर श्रद्धाजंलि दी जाएगी।