रैबीज पर शिविर : पशु पालन विभाग की ओर से रामपुर सुबह 9:45 पर पदम छात्र स्कूल रामपुर में रैबीज जागरूकता शिविर लगाया जाएगा।
जागरूकता शिविर : विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से डीएवी पब्लिक स्कूल चौपाल में सुबह 10:00 बजे कानूनी जागरूकता शिविर लगाया जाएगा।
बैठक : एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं सांसद संजना जाटव दोपहर 1:00 बजे हाटकोटी के कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता करेंगी।
भंडारा और प्राण प्रतिष्ठा : श्रीलक्ष्मी नारायण झांगरू देवता मझगांव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में दोपहर 2:00 बजे शिखा पूजन होगी। इसके बाद देवी-देवता अपने कलश लगाएंगे। कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन होगा।
काम की बात : महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में सुबह 9:30 बजे से लेकर अपराह्न 3:30 बजे तक आपातकालीन कक्ष में डॉ. गुमान सिंह अपनी सेवाएं देंगे।