चयन प्रक्रिया : दत्तनगर में राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए पूर्वाहन 11:00 बजे चयन प्रक्रिया होगी शुरू।
प्राण प्रतिष्ठा : रणसार वैली के थली गांव में देवता मंदिर की दोपहर 1:00 बजे प्राण प्रतिष्ठा शुरू होगी। तीन देवता और हजारों लोग धार्मिक अनुष्ठान के साक्षी बनेंगे।
देव-विदाई : निरमंड का ऐतिहासिक एवं प्राचीन जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली मेले का अपराह्न 3:00 बजे देव-विदाई के साथ समापन होगा।
दयावली मेला : लालसा में आयोजित दो दिवसीय दयावली मेला का शाम 4:00 बजे समापन होगा।
काम की बात : महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में सुबह 9:30 बजे से लेकर रात 8:30 बजे तक आपातकालीन कक्ष में डॉ. सुनिल दत्त सेवाएं देंगे।