जागरूकता रैली: रामपुर में सुबह 9:30 बजे खंड स्तरीय चिट्टे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
दियावली मेले का शुभारंभ : लालसा में पूर्वाहन 11:00 बजे से दो दिवसीय देव आगमन के साथ दियावली मेले का शुभारंभ होगा।
युवा उत्सव : रिकांगपिओ में राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए पूर्वाहन 11:00 बजे से जिला स्तर के प्रतिभागियों के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। लोक नृत्य, लोकगीत, चित्रकला, भाषण और कविता लेखन में प्रतिभागी भाग लेंगे।
शिविर: कन्या स्कूल रामपुर में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का दोपहर 2:00 बजे समापन होगा।
काम की बात : महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में सुबह 9:30 बजे से लेकर रात 8:30 बजे तक आपातकालीन कक्ष में डॉ. राजेश्वर सिंह सेवाएं देंगे।