वॉलीबाल प्रतियोगिता : निरमंड में सुबह 10:30 बजे से वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू होंगी। बूढ़ी दिवाली के उपलक्ष्य पर किया जा रहा प्रतियोगिता का आयोजन।
समारोह : कुमारसैन कॉलेज में पूर्वाहन 11 :00 बजे एनएसयूआई समारोह आयोजित होगा। समारोह में विधायक कुलदीप सिंह राठौर बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे मौजूद।
किसान मेला : कृषक सलाहकार समिति की ओर से उपमंडल कुपवी के भालू, धोताली और झोखड पंचायत में पूर्वाहन 11:00 बजे से किसान मेला शुरू होगा।
काम की बात : महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में सुबह 9:30 से लेकर अपराह्न 3:30 बजे तक आपातकालीन कक्ष में डॉ. दिग्विजय नेगी सेवाएं देंगे।