स्थापना दिवस : आईटीबीपी बौंडा में स्थापना दिवस मनाएगी। सुबह 10:00 बजे कार्यक्रम शुरू होगा।
उद्घाटन : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर पूर्वाहन 11:00 बजे नंदपुर में पंचायत घर का उद्घाटन करेंगे। मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं और सुनेंगे जन समस्याएं।
शिविर : जगातखाना में पूर्वाहन 11:30 बजे स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगेगा। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, किडनी और लिवर की निशुल्क जांच होगी।
काम की बात : महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में आज सुबह 9:30 से लेकर 3:30 बजे तक आपातकालीन कक्ष में डॉ. भारती आजाद सेवाएं देंगी।