फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल में छात्रों और लोगों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू) । पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चौपाल में शुक्रवार को नशे के दुष्प्रभाव पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला की अध्यक्षता नारकोटिक्स टास्क फाॅर्स हिमाचल प्रदेश के एसपी अरविंद दिग्विजय नेगी ने की। अरविंद दिग्विजय नेगी ने छात्रों और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्य, समाज के सजग नागरिक और छात्र लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा मानस हेल्पलाइन के माध्यम से लोगों को जागरूक कर नशे की रोकथाम के लिए प्रेरित किया जा सकता है। स्कूल के प्रधानाचार्य हरी शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला से छात्रों को लाभ मिला है। कार्यशाला में डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा, डीएफओ चौपाल जंगवीर सिंह दुल्टा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंद्र मोहन ठाकुर, जगदीश जिंटा, देव दत्त शर्मा, प्रताप नेगी, एसएमसी अध्यक्ष गिरीश ठाकुर, ग्राम पंचायत चांजू के प्रधान शशि चौहान, पंचायत पौड़िया के प्रधान तपेंद्र मोहन शर्मा, आकाशदीप, विक्रांत शर्मा, मनीषा और वीना शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें