फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाषण में आस्था ने पहला और लिजा ने झटका दूसरा स्थान

Thu, 22 Feb 2024 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानम स्कूल में स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज, एजेंसी पूह (किन्नौर)। राजकीय आर्दश वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कानम में स्वीप कार्यक्रम के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें आस्था मेहता ने पहला, लिजा नेगी ने दूसरा और संजना कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यकम की अध्यक्षता मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता अभियान के नोडल अधिकारी एवं बीडीओ पूह अभिषेक बरवाल ने की। तहसीलदार पूह कुलवंत सिंह पोटान विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रधानाचार्य रत्न सिंह नेगी ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता पर सुंदर भाषण प्रस्तुत किए। नोडल अधिकारी अभिषेक बरवाल और तहसीलदार पूह कुलवंत सिंह पोटान ने सभी को लोकतंत्र और मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों और स्कूल स्टाफ ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।
- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें