फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एनसीसी कैडेट्स ने की .22 राईफल से फायरिंग

विज्ञापन
सरस्वतीनगर कालेज में आयोजित एनसीसी कैंप में फायरिंग करते कैडेट्स
विज्ञापन
सरस्वतीनगर कालेज में कैडेट्स को नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी
विज्ञापन

रोहड़ू। राजकीय लाल बहादुर शास्त्री काॅलेज सरस्वतीनगर में एनसीसी के एटीसी कैंप चल रहा है। रविवार को कैडेट्स को .22 राईफल से फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। उसके बाद काॅलेज की फायरिंग रेंज में जाकर हर कैडेट्स से फायरिंग करवाई गई। इस दौरान जुब्बल पुलिस थाना के प्रभारी चेतन चौहान ने कैडेट्स को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा साइबर क्राइम से बचाव की भी जानकारी दी गई। कॉलेज के एनसीसी प्रभारी कैप्टन डाॅ. रोहित मोक्टा ने बताया कि कैंप में दो महाविद्यालयों और 15 विद्यालयों से 402 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। कैंप का नेतृत्व ऑफिसर कमांडिंग कर्नल एनजेएस संधु के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस अवसर पर एनीसीसी के एडम ऑफिसर ले. विपिन सरकैक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें