फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर की 13 में 7 पंचायतों में पुरुष और 6 में महिलाएं संभालेंगी प्रधान की कुर्सी

विज्ञापन
रामपुर की बाहली पंचायत में नव निर्वाचित प्रधान और उप प्रधान समर्थकों के साथ। संवाद
विज्ञापन
बधाल पंचायत में पहले से ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं पंचायत प्रतिनिधि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर में पंचायतीराज चुनाव को लेकर माहौल अभी भी गर्माया हुआ है। पहले दो चरणों में विकास खंड की 26 पंचायतों में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो गई है, जबकि 13 पंचायतों में अभी भी चुनावी रणनीतियां तैयार हो रही हैं। दूसरे चरण में हुए मतदान के बाद रामपुर की 13 में 7 पंचायतों में पुरुष और 6 में महिलाएं प्रधान की कुर्सी संभालेंगी।वहीं, बधाल पंचायत में पहले ही निर्विरोध पंचायत का गठन किया जा चुका है। इस पंचायत से ग्रामीणों ने किना देवी को प्रधान और संजय चौहान को उप प्रधान चुन लिया था। विकास खंड रामपुर की 13 पंचायतों में वीरवार को हुए मतदान के बाद देर रात तक चुनाव परिणाम घोषित हुए। कुछ क्षेत्रों को छोड़कर सभी पंचायतों में 3 बजे तक मतदान हुआ। मतदान पूर्ण होते ही मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायतों के मतगणना केंद्रों तक पहुंचाया गया। देर रात तक ग्रामीण अपने प्रत्याशियों के चुनावी परिणाम का इंतजार करते रहे। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद ग्रामीण इलाके प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों की जीत के जश्न में डूब गए। कई इलाकों में ढोल-नगाड़ों के साथ चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार के समर्थक नाचते-गाते रहे।
रामपुर विकास खंड में पंचायत वार ये बने प्रधान और उप प्रधान

पंचायत प्रधान उप प्रधान
क्याव अशोक कुमार रामेश्वर दयाल
फांचा राजकुमारी सुभाष
सराहन सोहन पांटू राम कृष्ण
शाहधार सुनीता देवी मोहन लाल
दोफदा संतोष कुमारी संजीव
झाकड़ी विशाल मेहता ठाकुर दास
लालसा संगीता देवी दुर्गा देवी
भड़ावली कृष्ण गोपाल बुद्धि सिंह
निरथ हेमराज नरोत्तम
बाहली वीना देवी हर्षेंद्र कुमार
तकलेच सुनील कुमार मंगत राम
मुनिश जय सिंह राजवीर

रामपुर की बाहली पंचायत में नव निर्वाचित प्रधान और उप प्रधान समर्थकों के साथ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें