फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जैस स्कूल में छात्रों ने जगाई पर्यावरण संरक्षण की अलख

विज्ञापन
ठियोग के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जैस में विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर के माध्यम से पर्य
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जैस में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप शर्मा की अगुवाई में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और प्रकृति को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान छात्रों को पेड़-पौधों के संरक्षण, जल स्रोतों को बचाने और प्रदूषण कम करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण विषय पर भाषण, चित्रकला, निबंध लेखन और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का विषय नहीं है, बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने और अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें