रामपुर बुशहर के गसो गांव में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने नाबार्ड की सहायता से वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया। शिविर में ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं और साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी गई।
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा झाकड़ी ने नाबार्ड की सहायता से गसो गांव में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। शिविर में शाखा प्रबंधक चेत राम चौहान और कार्यकारी सहायक कवि राज हस्टा ने लोगों को बैंक की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिला सशक्तीकरण ऋण योजना, सपनों का संचय, किसान क्रेडिट कार्ड, बीमा योजनाओं, साइबर क्राइम और इससे बचने के उपाय के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर संजीव नेगी, निधिका, मीना कुमारी, आशा, निशा, तारा, दीपक और हेमराज मौजूद रहे।