फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज के छात्रों को समझाया गणित का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में साइंस सोसायटी एवं गणित विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। गणित विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. महेश्वर सिंह ने बताया कि भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि गणित केवल अंकों का खेल नहीं, बल्कि यह तार्किक सोच और समस्या-समाधान का आधार है। रामानुजन का जीवन हमें प्रेरणा देता है कि हम किसी भी विषय को जुनून से सीखें। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने छात्रों को दैनिक जीवन में गणित के महत्व को समझने के लिए प्रोत्साहित किया। यह कार्यक्रम छात्रों के लिए बेहद ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। इस अवसर पर साइंस सोसायटी के समस्त शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें