फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: इग्नू अध्ययन केंद्र ने मनाया हर घर तिरंगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर इग्नू अध्ययन केंद्र ने वीरवार को हर घर तिरंगा अभियान मनाया। हर घर तिरंगा अभियान दो अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा। अभियान में इग्नू अध्ययन केंद्र 1110 रामपुर के शिक्षार्थी, स्टाफ और काउंसलर ने भाग लिया। बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 1110 राजकीय महाविद्यालय रामपुर के समन्वयक डॉ. टीडी वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे राष्ट्र के सामूहिक गौरव और आकांक्षाओं का जीवंत प्रतिनिधित्व है। हर घर तिरंगा का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को प्रगाढ़ करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें