रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर इग्नू अध्ययन केंद्र में जनवरी सत्र 2026 के लिए प्रवेश शुरू हो चुका है। इच्छुक अभ्यर्थी स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कार्यक्रम में 31 जनवरी तक प्रवेश ले सकते हैं। इग्नू अध्ययन केंद्र 1110 रामपुर के समन्वयक डॉ. टीडी वर्मा ने कहा कि प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। जो अभ्यर्थी अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, वे इग्नू के समर्थ पोर्टल पर जाकर प्रवेश ले सकते हैं। इग्नू में 2.5 लाख रुपये से वार्षिक आय वाले अनुसूचित जाति और जनजाति के अभ्यर्थी इग्नू से स्नातक स्तर की शिक्षा निशुल्क में ग्रहण कर सकते हैं। डॉ. वर्मा ने कहा कि इग्नू में जनवरी सत्र 2026 के लिए पुन: पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, जो विद्यार्थी इग्नू में पहले से पंजीकृत हैं, वे 15 जनवरी से पहले पुनः पंजीकरण करवा सकते हैं।