रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर के इग्नू अध्ययन केंद्र 1110 में प्रवेश तिथि बढ़ा दी गई है। इग्नू ने जुलाई सत्र 2026 के लिए प्रवेश और पुन: पंजीकरण की तिथि को 31 अगस्त से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया है। यह जानकारी इग्नू अध्ययन केंद्र 1110 की सह समन्वयक प्रोमिला कुमारी ने दी। कहा कि इग्नू ने स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कार्यक्रम के दोबारा पंजीकरण की तिथि को भी अगस्त से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया है। जो शिक्षार्थी इग्नू से अध्ययन करना चाहते हैं और किसी कारणवश अभी तक प्रवेश नहीं ले पाए हैं, वे 15 सितंबर तक प्रवेश ले सकते हैं। इग्नू से संबंधित अधिक जानकारी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट और इग्नू अध्ययन केंद्र 1110 राजकीय महाविद्यालय रामपुर से पाठ्यक्रम पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और प्रवेश संबंधी दिशा निर्देशों की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।