रामपुर बुशहर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र में प्रवेश लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। संशोधित तिथि मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ओडीएल) और ऑनलाइन माध्यम से संचालित सभी स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिए लागू होगी। विश्वविद्यालय के इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को अवसर मिला है जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के दौरान जुलाई सत्र के लिए आवेदन नहीं कर पाए या आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर पाए। इग्नू अध्ययन केंद्र 1110 राजकीय महाविद्यालय रामपुर की सह समन्वयक प्रोमिला कुमारी ने इच्छुक विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।