फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल से कांग्रेस के टिकट पर दोबारा चुनाव लड़ूंगा : रजनीश कीमटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रजनीश कीमटा ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव चौपाल से कांग्रेस के टिकट पर ही लड़ेंगे। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह चौपाल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में कम मतों के अंतर से हारने के बावजूद वह लगातार क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय रहे और विकास कार्यों के लिए प्रयास करते रहे हैं। कीमटा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस छोड़कर किसी अन्य विकल्प से चुनाव लड़ने की उनकी कोई योजना नहीं है। वह पार्टी के सिपाही हैं और कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने विकास के कई कार्य किए हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी फिर सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि चौपाल में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, एयरपोर्ट की संभावनाओं को साकार करना और नेशनल हाईवे का निर्माण उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं, यातायात, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि चौपाल को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए वह लगातार प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें