फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर-ननखड़ी-नारकंडा रूट की बस वाया देलठ न आने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों और कर्मचारियों को देलठ और ननखड़ी पहुंचना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। रामपुर-ननखड़ी-नारकंडा रूट की बस एक सप्ताह से वाया देलठ होकर न आने से यात्री परेशान हैं। रामपुर से यह बस सुबह 6:00 बजे वाया देलठ आती थी। पांडाधार में सड़क मरम्मत कार्य के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस वाया देलठ आना बंद हो गई। बस का रूट वाया बेलुपुल, खनोग, बढ़ाच से ननखड़ी कर दिया गया है। सड़क की मरम्मत कार्य के चलते बस समय पर ननखड़ी नहीं पहुंच रही थी। इस कारण इस बस का रूट बदल दिया गया है। बस वाया देलठ न आने से स्कूली बच्चों, आईटीआई के छात्रों और दो पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नारकंडा बस में बढ़ाच से स्कूली बच्चे और आईटीआई के छात्र 7 किलोमीटर पैदल चलकर देलठ पहुंच रहे हैं। प्राइमरी स्कूल के बच्चे भी शामिल हैं। बुजुर्ग को बैंक, पोस्ट ऑफिस सहित अन्य कार्य के लिए देलठ आने में दिक्कत पेश आ रही है। ननखड़ी जाने के लिए लोगों को पैदल सफर करना पड़ रहा है। क्षेत्र के ग्रामीण महेश कुमार, कुशल चंद, सुनील कुमार, नरेंद्र ठाकुर, महेंद्र सिंह, रोहित कुमार, राजेंद्र शुक्ला, रोशन, अरुण शर्मा और नरेंद्र शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि अब पांडाधार सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु रूप से खुल गई है। ग्रामीणों ने रामपुर-ननखड़ी-नारकंडा रूट की बस को वाया देलठ भेजने की मांग उठाई है। अड्डा प्रभारी रामपुर स्वरूप दीवान ने कहा कि तेल की कमी होने के कारण बस को वाया देलठ नहीं भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें