फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में निगम की खटारा बसें तोड़ रहीं दम, मुसीबत में फंस रहीं सवारियां

विज्ञापन
सोमवार को आनी-जाबो रूट पर चलने वाली बस रास्ते में हुई खराब। संवाद
विज्ञापन
हफ्ते के दौरान करीब 10 बसें आधे रास्ते में हांफ चुकीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की पुरानी खटारा बसें आधे रास्ते में खराब हो रही हैं, जिससे सवारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि एचआरटीसी के रामपुर डिपो की बसें कब रास्ते में दम तोड़ दें, इसका कोई भरोसा नहीं। लगभग हर दिन किसी न किसी रूट की बस रास्ते में खराब हो रही है, जिससे सवारियों को बीच रास्ते में ही उतरकर वैकल्पिक साधनों की तलाश करनी पड़ती है। एक सप्ताह के भीतर आनी-जाबो, आनी-कोठी सहित कई रूटों पर चलने वालीं बसें आधे रास्ते में ही खराब हो चुकी हैं। एक हफ्ते के दौरान करीब 10 बसें रास्ते में खराब हुई हैं। इन बसों के खराब होने से सवारियों खासकर स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और बुजुर्गों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को घंटों सड़क किनारे इंतजार करना पड़ा और बड़ी मुश्किल से अपने गंतव्य तक पहुंचना संभव हुआ। सोमवार को भी आनी-जाबो रूट पर चलने वाली बस रास्ते में खराब हो गई। इस कारण सवारियां परेशान हो गईं। सवारियों ने बताया कि क्षेत्र में बसों के बार-बार खराब होने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। वहीं, मामले को लेकर आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने भी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आनी विधानसभा क्षेत्र की लगातार अनदेखी कर रही है। परिवहन व्यवस्था की बदहाल स्थिति इसका स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर परिवहन सुविधा मिलनी चाहिए, लेकिन सरकार इस दिशा में गंभीर नहीं दिख रही। इसका जवाब आने वाले समय में जनता जरूर देगी। उधर, अड्डा प्रभारी आनी संदीप कुमार ने बताया कि खराब हुई बसों को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें