फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आधे रास्ते में हांफ रहीं एचआरटीसी की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
. दो दिन से खाटढ़ और दुराह के पास खड़ी है खराब बसें
विज्ञापन

. बस के पहिये जाम होने से रोजाना परेशानी झेल रहे लोग
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नित्थर (कुल्लू) l
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की लचर कार्यशैली से दुर्गम क्षेत्रों में लोग परेशान हैं। निगम की बसें आधे रास्ते में हांफ रही हैं। दूरदराज के क्षेत्रों के ग्रामीण हिमाचल पथ परिवहन निगम के रामपुर डिपो की हालात से परेशान हैं। दोपहर 12:00 बजे आनी से रामपुर वाया लूहरी-नित्थर-कोयल चलने वाली बस सोमवार शाम 5:30 बजे खाटढ़ के पास खराब होकर खड़ी हो गई है। उसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या अब बस की मरम्मत के लिए भी सरकार के पास पैसा नहीं है। दूसरी बस सोमवार सुबह से दुराह में खड़ी है। पूर्व बीडीसी अध्यक्ष निरमंड दलीप ठाकुर, जिज्ञासा फाउंडेशन नित्थर के अध्यक्ष प्रदीप रंगून और पवन ठाकुर समेत कई लोगों का कहना है कि ऐसी हालत कभी भी पहले हिमाचल पथ परिवहन निगम की नहीं हुई है, जैसी अभी चल रही है। आए दिन निगम की बसें आधे रास्ते में हांफ रही हैं। ग्रामीणों को आवाजाही के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, रामपुर के बस अड्डा प्रभारी स्वरूप दीवान ने बताया कि अभी बसों की कमी चल रही है और जो बसें खराब हुई हैं, उनको ठीक किया जा रहा है। नई बसों के आने से बसों की स्थिति ठीक हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें