फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: एचआरटीसी बस फिसली, परिचालक की सूझबूझ से टला हादसा

Tue, 16 Aug 2022 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग(रामपुर बुशहर)

सार

एचआरटीसी की बस उपमंडल ठियोग के पंथाघुंड से सुबह 7:30 बजे शिमला के लिए रवाना हुई। इसी दौरान मार्ग पर टिक्कर से करीब 500 मीटर आगे बस सड़क पर पड़ी मिट्टी पर फिसल गई।
विज्ञापन
एचआरटीसी बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला जिले के ठियोग उपमंडल के टिक्कर में मंगलवार सुबह एचआरटीसी की बस मिट्टी में फिसलने के बाद अनियंत्रित हो गई, इससे बस के दोनों टायर मिट्टी में धंस गए। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। उस समय बस में सात सवारियां बैठी थी। बाद में बस को जेसीबी के माध्यम से निकाला गया।एचआरटीसी की बस उपमंडल ठियोग के पंथाघुंड से सुबह 7:30 बजे शिमला के लिए रवाना हुई। इसी दौरान मार्ग पर टिक्कर से करीब 500 मीटर आगे बस सड़क पर पड़ी मिट्टी पर फिसल गई।

 

बस चालक भीकम सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सड़क से नीचे जा रही बस को पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया, जिससे बस के दोनों टायर मिट्टी में धंस गए। इसके बाद बस को करीब एक घंटे के बाद जेसीबी की मदद से निकाला गया और बस शिमला के लिए रवाना हुई। बस के परिचालक रोहित ने बताया की सभी सवारियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें