नेरवा(रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा में वीरवार को रोड सेफ्टी क्लब ने सड़क सुरक्षा विषय पर भाषण प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की रितिका शर्मा ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की जागृति ने द्वितीय और बीएससी तृतीय वर्ष की तेजस्विनी रुद्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक प्रो. संजीव जस्टा, प्रो. वीरेंद्र ठाकुर, प्रो. दिनेश शर्मा, प्रो. आराधना नेगी, डॉ. रोहित रेहाल और प्रो. दलीप शर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।