ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के मतियाना क्षेत्र में किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान 29 मार्च से शुरू किया जा रहा है। खंड चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र टेकता ने बताया कि यह टीकाकरण सुविधा सिविल अस्पताल ठियोग, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र बन्नी, छैला और मतियाना में उपलब्ध रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान को लेकर क्षेत्र की समस्त जनता विशेषकर अभिभावकों से सहयोग की अपील की है।