चौपाल (रोहड़ू)। सिविल अस्पताल चौपाल, कुपवी और नेरवा में 14 साल की 100 किशोरियों को एचपीवी टीके का एकल डोज दिया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी नेरवा डॉ. उज्ज्वल शर्मा ने बताया कि किशोरियों का लगाए टीके का एक डोज भी दो या तीन डोज के समान प्रभावी है। यह टीका पहले से चले आ रहे सार्वभौमिक टीकाकरण अभियान से अलग है। इसके तहत विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए बच्चों को 12 तरह से टीके अलग-अलग लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे के अनुसार हर साल लगभग 80 हजार महिलाएं एचपीवी की वजह से होने वाले कैंसर से पीड़ित पाई जाती हैं। 40 हजार महिलाओं की इससे मौत हो जाती है, इसलिए यह टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है।