कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान 4 और 5 अप्रैल को खंड के सभी नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चलाया जा रहा है। यह अभियान विशेष रूप से किशोरियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र बालिकाओं को इन निर्धारित तिथियों पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में अवश्य लेकर आएं और उनका टीकाकरण करवाएं। खंड चिकित्सा अधिकारी कुमारसैन डॉ. अंकुश ठाकुर ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों, अध्यापकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों से विशेष सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है।