फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद बचेगा एचपीएमसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कराटी के वार्षिक समारोह में एचपीएमसी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने की घोषणा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। एचपीएमसी जल्द ही स्वयं सहायता समूहों के बनाए उत्पादों की बिक्री करेगा। युवक मंडलों को भी मजबूती देने के उद्देश्यों से एचपीएमसी योजना बना रहा है। एचपीएमसी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने थुंदल पंचायत के हाई स्कूल कराटी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि एचपीएमसी महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और युवक मंडलों को सशक्त बनाने की योजना बना रहा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने थुंदल से देलमू सड़क की औपचारिकताओं को पूरा कर उन्हें आगामी कार्रवाई के लिए सौंपने के लिए कहा। सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि शराण से कदाड़ी के लिए बनने वाली सड़क के सभी दस्तावेजों को शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि सरकार से उसे बनाने के लिए पर्याप्त धनराशि मुहैया करवाई जा सके। कराटी और थुंदल में बन रहे स्कूल भवन पर एचपीएमसी के वाइस चेयरमैन ने कहा कि जो बजट जारी हुआ है, उसका काम पूरा किया जाए। यदि धनराशि की कोई कमी होती है, तो इसके लिए भी सरकार से वार्तालाप किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें