फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर के मुख्य बाजार में मकान-दुकानें जलीं दो परिवारों ने भाग कर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर के मुख्य बाजार में बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे एक मकान में अचानक आग भड़क गई। इस अग्रिकांड में निचली मंजिल में कपड़ों की दो दुकानें जलकर पूरी तरह से राख हो गई है। वहीं, आग ने ऊपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया लेकिन समय पर आग पर काबू पाया गया। आगजनी से लाखों का नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को 25-25 हजार की फौरी राहत प्रदान की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 8:00 बजे मुख्य बाजार में अंकित बंसल और रोहित बंसल के मकान में आग लग गई। इस आगजनी में निचली मंजिल में कपड़े की दुकानें पूरी तरह से जल गई। जैसे ही परिजनों को आगजनी की भनक लगी तो उन्होंने भाग कर जान बचाई। वहीं, घर में रह रही दो बुजुर्ग महिलाओं को उठाकर बाहर सुरक्षित निकाला गया। आगजनी की घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और अग्रिशमन विभाग आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस आगजनी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, प्रशासन की ओर से सूचना मिलते ही एसडीएम निशांत तोमर घटनास्थल पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।

आगजनी से दो प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। प्रभावित परिवारों को रेन बसेरा में ठहरने की व्यवस्था की गई है। आग से करीब 12 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। प्रभावित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशांत तोमर, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें