फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: व्यावसायिक गैस सिलिंडर महंगे होने से होटल व्यवसायी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
. बोले, मजबूरी में बढ़ाने होंगे खाद्य पदार्थों के दाम
विज्ञापन

. पर्यटकों और आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का होटल एसोसिएशन ने कड़ा विरोध जताया है। एसोसिएशन ने एक महीने में सिलिंडर के दामों में करीब 40 प्रतिशत तक की वृद्धि होने पर चिंता व्यक्त की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि होटल और ढाबा संचालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। पर्यटन सीजन से ठीक पहले कीमतों में यह बढ़ोतरी चिंताजनक है। गैस की लागत बढ़ने से खाद्य पदार्थों की तैयारी महंगी हो गई है, जिसके चलते होटल संचालकों को मजबूरी में खाने-पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं। इसका सीधा असर पर्यटकों और आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रोहड़ू कस्बे में ही करीब 150 होटल और ढाबे संचालित हो रहे हैं, जिन पर इसका सीधा असर देखा जा रहा है। होटल मालिक अंशुल सूद ने कहा कि इस तरह की अचानक बढ़ोतरी से छोटे और मध्यम स्तर के होटल व्यवसायी सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। भीमेंद्र चौहान का कहना है कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे कारोबार पर यह अतिरिक्त बोझ असहनीय होता जा रहा है। बलबीर चौहान ने सरकार से मांग की कि वाणिज्यिक गैस पर सब्सिडी या राहत दी जाए ताकि उद्योग को संभाला जा सके। सतीश चौहान ने भी कहा कि यदि जल्द राहत नहीं मिली, तो कई छोटे होटल बंद होने के कगार पर पहुंच सकते हैं या फिर खान-पान के दाम में वृद्धि करनी पड़ेगी। होटल कारोबारी राजेश ने बताया कि वाणिज्यिक गैस सिलिंडर 2,200 रुपये में मिल रहा था। अब इसके दाम एक महीने में तीन हजार के करीब पहुंच गया है। गैस कीमतों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी से न केवल होटल व्यवसाय, बल्कि इससे जुड़े अन्य रोजगार और व्यापार भी प्रभावित होंगे। एसोसिएशन ने सरकार और संबंधित विभागों से तत्काल हस्तक्षेप कर राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें