रिकांगपिओ (किन्नौर)। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी 15 मार्च को निचार उपमंडल के एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल का दौरा करेंगे। इसके बाद मंत्री पलिंगी पंचायत में पलिंगी-चौरा सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। दौरे के दौरान मंत्री ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देंगे। शाम को मंत्री शिमला के लिए रवाना होंगे।