चौपाल में आपदा प्रबंधन के दौरान बचाव के तरीके बताता होमगार्ड का जवान। संवाद
चौपाल (रोहड़ू)। गृह रक्षा विभाग की द्वितीय वाहिनी शिमला के कमांडेंट आरपी नेप्टा के सौजन्य से एसडीएम सभागार चौपाल में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें होमगार्ड के जवानों को आपदा में सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में एसडीएम हेमचंद वर्मा ने ग्रामीण पर आपदा से निपटने के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया। होमगार्ड कंपनी कमांडर दलीप बरसांटा ने बताया कि प्रशिक्षण से न केवल व्यावहारिक ज्ञान और तकनीकी कौशल का विकास होता है, बल्कि आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने, समन्वय स्थापित करने तथा संसाधनों के समुचित उपयोग की क्षमता भी विकसित होती है। इस प्रशिक्षण में करीब 65 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।