रामपुर बुशहर। कुमारसैन में सैंज के पास कार को एक वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाले वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दिए बयान में हमीरपुर के कंगालता निवासी मंदीप ठाकुर ने बताया है कि सैंज के आगे खेखर नाला पुल के पास उसकी होंडा कार को एक वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले को जांच कर रही है। संवाद