फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महाविद्यालय रामपुर में विद्यार्थियों ने जानी ब्राह्मी लिपि

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय रामपुर में हिस्टोरिकल सोसायटी ने कार्यशाला की आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में हिस्टोरिकल सोसायटी ने शुक्रवार को दो दिवसीय मौर्य कालीन ब्राह्मी लिपि पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में डॉ. विपन शर्मा विद्यार्थियों को ब्राह्मी लिपि के बारे में बताया। इस कार्यशाला में महाविद्यालय के 350 छात्र और छात्राओं ने पंजीकरण किया है। प्रो. किरण कुमारी ने कहा कि इतनी भारी संख्या में छात्रों का इस कार्यशाला से जुड़ना सराहनीय है, क्योंकि ज्यादातर कार्यशालाओं में सौ से दो सौ तक लोग ही भाग लेते है। बीज वक्ता डॉ विपन शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र बड़ी संख्या में भाग लेते हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी अकादमिक कार्यक्रम में जोश देखने को मिल रहा है। नवयुवक अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक है और उसे संयोजन के लिए तैयार है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने कार्यशाला करवाने के लिए हिस्टोरिकल सोसायटी की सराहना की और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। - संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें