फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हिंदू सम्मलेन में किया हनुमान चालीसा का पाठ

विज्ञापन
दत्तनगर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में प्रस्तुतियां देते स्कूली बच्चे। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। तकलेच खंड के दत्तनगर मंडल का हिंदू सम्मेलन दत्तात्रेय स्वामी मंदिर के प्रांगण में सोमवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त भगत राम शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ. सेवक राम मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिला मंडल और स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद परशुराम छात्रावास के बच्चों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता ने विश्व हिंदू सम्मेलन समिति ग्रामीण स्तर पर सम्मेलन का आयोजन कर भारत की संस्कृति और हिंदू समाज को एकजुट करने का कार्य कर रही है। इस मौके पर खंड संघ चालक पीतांबर कायथ, संयोजक शिव राम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें